भारत ने दी अनुमति: सिख जत्थे गुरु नानक जयंती पर पाकिस्तान जाएंगे
03 Oct, 2025 10:26 PM
लाहौर, 3 अक्टूबर 2025 (अली इमरान चठ्ठा)
भारत सरकार ने अपना पिछला प्रतिबंध हटाते हुए सीमित संख्या में सिख जत्थों को पाकिस्तान जाकर गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती पर शामिल होने की अनुमति दे दी है।
करीब 200 श्रद्धालु 13 से 21 नवंबर के बीच अटारी-वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान जाएंगे और ननकाना साहिब समेत ऐतिहासिक गुरुद्वारों का दर्शन करेंगे। यह निर्णय 1974 के द्विपक्षीय धार्मिक समझौते के तहत लिया गया है।
प्रतिक्रियाएँ
एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी: अनुमति स्वागत योग्य, लेकिन इसे स्थायी होना चाहिए।
पाकिस्तान एसजीपीसी और ईटीपीबी: पाकिस्तान हमेशा श्रद्धालुओं का खुले दिल से स्वागत करता है।
पंजाब सीएम भगवंत मान: इसे “सही निर्णय” बताया।
प्रवासी सिख समुदाय: #OpenKartarpur अभियान जारी।
Posted By: TAJEEMNOOR KAUR








