भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस सेवा दल ने सेवा दल का योद्धा लगाएगा पौधा कार्यक्रम आयोजित किया
- राजनीति
- 20 Aug, 2026 02:53 PM (Asia/Kolkata)
कपूरथला 20 अगस्त गौरव मढिया
देश में कंप्यूटर युग की शुरुआत करते हुए डिजिटल भारत की नींव रखने वाले भारत रत्न भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर कांग्रेस सेवा दल कपूरथला ने ( *सेवादल का योद्धा लगाएगा पौधा* ) कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की,
इस अवसर पर विशेष तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष सुभाष भार्गव ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया की राजीव गांधी ने देश को तकनीकी तौर पर विकसित करने के साथ-साथ गरीबों और पिछड़े वर्ग को आगे लाने के लिए विशेष तौर पर कार्य किया,
उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के लोग आज जिस विकसित तथा डिजिटल इंडिया की बात करते हैं इसके सूत्रधार सही मायने में नेहरू जी तथा राजीव गांधी थे नेहरू जी ने जहां भारत को हरित क्रांति और विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ाया तो वही राजीव गांधी ने देश में कंप्यूटर युग की शुरुआत करते हुए देश को तकनीकी रूप मे व संचार क्रांति में आगे बढ़ाने के लिए ठोस निर्णय लिए ,
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नींव ही झूठ और नफरत की राजनीति पर टिकी है केवल झूठा प्रचार और आपस में भाईचारे को बताकर नफरत फहराने के अलावा भाजपा ने इस देश को कुछ नहीं दिया,
देश की जनता जाग चुकी है देश का युवा जिसने भाजपा को बहुत बड़ा समर्थन देकर देश की सत्ता पर काबिज किया था पर अब व युवा नींद से जाग चुका है और इनको सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए तैयार बैठा है,
इस अवसर पर दर्शन सिंह चीमा विजय खन्ना रमेश मेहरा दीपक नगर पंडित लाभचंद थिगली संजय सेन बाबा बलकार सिंह नरेंद्र कुमार प्रितपाल सिंह डा. जगीर सिंह लालका सूरज कुमार हिमांशु बग्गा जग्गी दीप के अलावा फनी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे,
Leave a Reply