उमेश सूद बने जिला कांग्रेस सेवा दल कपूरथला के कार्यकारी अध्यक्ष

उमेश सूद बने जिला कांग्रेस सेवा दल कपूरथला के कार्यकारी अध्यक्ष

टकसाली कांग्रेसी नेता स्वर्गीय पवन सूद के बेटे उमेश सूद को कांग्रेस सेवा दल का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने से कपूरथला में कांग्रेस सेवा दल होगा और मजबूत सुभाष भार्गव

कपूरथला 21 अक्टूबर गौरव मढिया 

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी वी श्रीनिवास के दिशा निर्देशानुसार देश भर में चल रहे संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस सेवा दल कपूरथला को पहले से अधिक गतिशील बनाने के उद्देश्य से कपूरथला के 

टकसाली कांग्रेसी नेता पवन सूद के बेटे उमेश सूद जो कपूरथला युवक कांग्रेस में ब्लॉक तथा जिला स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं को जिला कांग्रेस सेवा दल का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करके नियुक्ति पत्र सोपा गया,
 कांग्रेस सेवा दल कपूरथला के टैगोर नगर स्थित कार्यालय में कांग्रेस सेवा दल कपूरथला की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष सुभाष भार्गव ने उमेश सूद को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए प्रेस के नाम जारी अपने वक्तव्य में बताया कि कांग्रेस सेवा दल कांग्रेस पार्टी का सबसे पुराना और अग्रणी संगठन है 103 साल पुराना कांग्रेस पार्टी का संगठन होने के साथ-साथ कांग्रेस सेवा दल को यह श्रेय भी जाता है कि उसने आजादी की लड़ाई में ध्वजवाहक व ध्वज रक्षक के तौर पर भारतीय तिरंगे की रक्षा की जिम्मेदारी निभाते हुए अनेकों शहादतें दी ऐसे देश भक्तों के संगठन का जिला कार्यकारी प्रमुख बनना गौरव की बात है,

उल्लेखनीय है की कपूरथला इलाके में पिछले कई वर्षों से कांग्रेस के टकसाली एवं कर्मठ कार्यकर्ता तथा एक समय में अग्रणी रहे कांग्रेसी नेता जो पिछले कई वर्षों से पार्टी कार्यक्रमों में कहीं नजर नहीं आ रहे और लगातार सालों से अपेक्षा का शिकार होते रहे हैं जिसके कारण बहुत सारे कांग्रेसी नेता तथा कार्यकर्ता सक्रिय राजनीति से पीछे हटकर चुपचाप घर बैठ गए हैं, भार्गव ने कहा अब ऐसा नहीं होगा और उमेश सूद को कांग्रेस सेवा दल कपूरथला का कार्यकारी अध्यक्ष बनाना इस बात का प्रमाण है कि लंबे अरसे से अपेक्षित कांग्रेसियों कौ उनका बनता मान सम्मान दिया जाएगा, राहुल गांधी का विजन एकदम साफ है कि संगठन सर्वोपर है और अब संगठन की मर्जी के बिना कुछ नहीं होगा राहुल गांधी का ऐसा मानना है कि संगठन से सत्ता हासिल की जा सकती है सत्ता से कभी भी संगठन नहीं बनाया जा सकता इसीलिए देशभर में संगठनसृजन कार्यक्रम शुरू किया गया है ताकि बदले की राजनीति और अन्य कारणों के चलते जो कांग्रेसी हताश व निराश होकर घर बैठ गए हैं उनको वापस संगठन के साथ जोड़ा जा सके, 

उन्होंने पंजाब के सभी कर्मठ टकसाली कांग्रेसियों से अपील करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है अगर कार्यकर्ता है तो संगठन है और संगठन होगा तभी कोई व्यक्ति नेता बना रह सकता हैं नेता तभी नेता रह सकते हैं जब वह कार्यकर्ता का सम्मान करेंगे इसलिए सभी कांग्रेस के विचारधारा को मानने वाले व्यक्ति आगे आए कांग्रेस सेवा दल में उनको बनता सम्मान दिया जाएगा,

पंजाब में चल रही आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल के बारे बारे में बोलते हुए भार्गव ने कहा कि पंजाब इस समय अराजकता और भय के दौर से गुजर रहा है चारों तरफ गुंडागर्दी का नंगा नाच हो रहा है ना तो यहां आम आदमी सुरक्षित है और ना ही प्रशासनिक तंत्र सुरक्षित है युद्ध नशा विरुद्ध कार्यक्रम को फेल बताते हुए उन्होंने कहा नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों का कत्ल किया जा रहा है और जनता की आवाज उठाने वालों और अपना अधिकार मांगने वालों पर लाठियां चलाई जा रही है भार्गव ने कहा 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाब के लोग कांग्रेस के हाथों में सत्ता सौंपने को तैयार बैठे हैं और कांग्रेस के सत्ता में आते ही आम जनता को इन सभी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा,

इस अवसर पर दर्शन सिंह चीमा महासचिव पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेवा दल, डॉक्टर जागीर सिंह लालका, जिला कांग्रेस सेवा दल के उपाध्यक्ष विजय खन्ना,

दीपक नगर, संजय सेन ब्लॉक कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष, ब्लाक महासचिव प्रतिपाल सिंह ब्लाक महासचिव नरेंद्र कल्याण, ब्लाक महासचिव अनिल कुमार, गोपीचंद, सुनील कुमार जग्गी, विशाल सहित कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे,

News Disclaimer:The news, articles and other materials published by Nazarana Times are based on the opinions of our reporters and writers. The institution is not responsible for the facts and names given in them and the institution does not necessarily agree with them.