Nazrana Times

ਪੰਜਾਬੀ

दोआबा गतका कप चैंपियनशिप में आदमपुर के युवाओं ने दूसरा स्थान हासिल किया

20 Jan, 2025 05:30 AM

आदमपुर -नैशनल गतका एसोसिएशन इंडिया के बैनर तले बाबा सेवा सिंह व जसपाल सिंह हेरां की अगुवाई में जिला गतका एसोसिएशन होशियारपुर व बाबा ज़ोरावर सिंह बाबा फतह सिंह गतका स्पोर्ट्स क्लब गांव ग्रन्थपुर गढ़दीवाला की तरफ से आयोजित श्री गुरुग्रन्थ साहिब जी के पहले प्रकाश दिवस को समर्पित दोआबा गतका कप चैंपियनशिप में महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया गतका व वेलफेयर क्लब आदमपुर के युवाओं ने दूसरा स्थान हासिल कर जीत दर्ज की । रविवार को करवाए इन मुकाबलों में दोआबा की सभी गतका पार्टियों ने हिस्सा लिया व शस्त्र कला में अपना अच्छा प्रदर्शन करते हुए युवाओं को पुरातन शस्त्र विद्या को सीखने के लिए उत्साहित किया,क्लब के युवाओं का प्रधान मनदीप सिंह सियाण, हरविंदर सिंह भुई, कुलजीत सिंह ने इस जीत पर बधाई देते हुए युवाओं की होंसला अफजाई की व बताया कि यहां युवाओं ने चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया वहीं युवाओं को भिन्न भिन्न शस्त्र विद्या के जौहर दिखाने पर स्पेशल इनाम भी प्राप्त किये हैं ।उन्होंने दोआबा गतका कप चैंपियनशिप के आयोजकों के धन्यवाद व्यक्त करते हुए भविष्य में राज्य सरकारों द्धारा भी गतका को विष्व स्तर पर ले जाने की मांग की।

Posted By: GURBHEJ SINGH ANANDPURI

Latest News

Loading…
Loading the web debug toolbar…
Attempt #