Nazrana Times

हिंदी

नेताजी सुभाष चंद्र बोस व मानव कल्याण रक्तदान समिति द्वारा 319 वा मासिक राशन वितरण समारोह का हुआ आयोजन

25 Sep, 2026 07:58 PM

कपूरथला 25 सितंबर गौरव मढिया 
समाजसेवी संस्था नेताजी सुभाष चंद्र बोस व मानव कल्याण रक्तदान समिति की तरफ से 319 मासिक राशन वितरण समारोह सुदेश कुमार गुप्ता अमेरिका वाले व डॉक्टर रणवीर कौशल की प्रेरणा व सहयोग से प्रधान रमेश मेहरा की अध्यक्षता में शिव मंदिर कचहरी चौक में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अमेरिका निवासी इंजीनियर धर्मपाल सैनी द्वारा 65 जरूरतमंद परिवारों को राशन व 20 स्कूली बच्चों को ₹100 का वितरण किया गया इस अवसर पर रमेश मेहरा ने बताया कि अमेरिका निवासी धर्मपाल सैनी जो कि कपूरथला के वासी हैं और लंबे समय से अमेरिका में रह रहे हैं वहां के राधा स्वामी सत्संग डेरा के प्रचारक और समाजसेवी है। वे समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता भी करते रहते हैं। इस अवसर पर सैनी जी को डॉक्टर रणवीर कौशल ,राकेश महाजन, रमेश मेहरा ,नरेश सूजोकालिया, BB पवन शर्मा,सुखविंदर सागर ने सिरोंपा देखकर सम्मानित किया। इस मौके पर संस्था के पैटर्न डॉक्टर रणवीर कौशल ,चेयरमैन पवन शर्मा ,जनरल सेक्रेटरी राजेश मल्होत्रा, प्रधान रमेश मेहरा ट्रस्टी नरेश सूजोकालिया, वाइस चेयरमैन शिव दर्शन कपूर समाजसेवी सतीश शर्मा, ट्रस्टी अरुण गुप्ता ,अशोक पुरी, वाइस प्रधान सुखविंदर सागर, ट्रस्टी नरेश पंडित, कैशियर अरुण अग्रवाल सेक्रेटरी कृष्ण कुमार अरोड़ा ,सतीश कटारिया समाजसेवी, ट्रस्टी ज्योति प्रकाश शर्मा, चरणजीत सिंह चहल, रिटायर तहसीलदार रमेश गिल, सेक्रेटरी रमेश भगत, प्रदीप जोशी हीरालाल वर्मा ,डॉक्टर संजीव कंडा, डिंपी बहल, सुनील सहगल उपस्थित रहे। अंत में एमडीएस स्कूल के प्रबंधक राकेश महाजन ने आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया ।

Posted By: Gaurav Maria

Latest News