एसआईआर पर विपक्ष के ऐतराजों को भाजपा ने बताया सियासी भ्रम'

एसआईआर पर विपक्ष के ऐतराजों को भाजपा ने बताया सियासी भ्रम'

चुनाव आयोग के संयुक्त बयान के बाद कांग्रेस व आप अपना स्टैंड स्पष्ट करें-राजिंदर राजू 

कपूरथला 2 अक्तूबर गौरव मढिया 

विशेष रूप से मतदाता सूचियों के संशोधन को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच भाजपा ने विपक्षी दलों से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है।भाजपा के जिला उपाध्क्षय राजिंदर राजू ने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने के बजाय राजनीतिक दलों को तथ्यों के आधार पर अपना पक्ष जनता के समक्ष रखना चाहिए।राजिंदर राजू ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर सहित चुनाव प्रक्रिया से संबंधित निर्णयों पर दिए गए स्पष्टीकरण के बाद कांग्रेस और इंडिया गठबंधन द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के संबंध में स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा कभी ईवीएम और कभी संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जाने से जनता में भ्रम की स्थिति पैदा होती है।उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की आधिकारिक जानकारी के अनुसार वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त डॉ.सुखबीर सिंह संधू व डॉ.विवेक जोशी हैं। राजिंदर राजू ने कहा कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य योग्य मतदाताओं को सूची में शामिल करना तथा अयोग्य व्यक्तियों को सूची में शामिल होने से रोकना है।

कैबिनेट सचिव को भेजे पत्र पर भी उठाए सवाल

राजिंदर राजू ने कहा कि कैबिनेट सचिव को भेजे गए पत्र को एसआईआर से जोड़कर राजनीतिक माहौल बनाने का प्रयास किया गया।उन्होंने कहा कि अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के आधार पर किए गए दावों के स्थान पर आधिकारिक तथ्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।फॉर्म-6 को लेकर भी स्पष्टीकरण की मांग फॉर्म-6 के मुद्दे पर राजिंदर राजू ने कहा कि एसआई आर के दौरान अपनाई जा रही प्रक्रिया और सामान्य समय की मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया को अलग-अलग संदभों में समझने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने के लिए आयोग और राजनीतिक दलों दोनों को जनता तक सही जानकारी पहुंचानी चाहिए। ईसीआई की वैबसाइट पर एसआईआर-2026 और मतदाता सेवाओं से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध है।

Gaurav Maria
Gaurav Maria
+91 98885 43457
News Disclaimer:The news, articles and other materials published by Nazarana Times are based on the opinions of our reporters and writers. The institution is not responsible for the facts and names given in them and the institution does not necessarily agree with them.