खानदानी,टकसाली कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगे लाकर देना होगा सम्मान, सुभाष भार्गव

खानदानी,टकसाली कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगे लाकर देना होगा सम्मान, सुभाष भार्गव

पंजाब कांग्रेस सेवा दल की ओर से संगठन द्वारा जारी रवि मिलन कार्यक्रम के तहत कपूरथला के टकसाली कांग्रेसी नेता अरुण जलोटा सम्मानित

कपूरथला 10 अगस्त गौरव मढिया 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे एवं कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.वी श्रीनिवास के दिशा निर्देशानुसार देश भर में चलाए गए कार्यक्रम रवि मिलन जिसके तहत हर गांव शहर कस्बा गली मोहल्ले में जाकर पार्टी से जुड़े पुराने खानदानी टकसाली व मेहनती कार्यकर्ताओं तथा नेताओं से मिलकर उनके साथ पार्टी संगठन की मजबूती के लिए विचार विमर्श करना तथा पार्टी के लिए उनके द्वारा दिए गए सहयोग व सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानित करना जैसे कार्यक्रम शामिल है, 
इसी कड़ी के तहत कपूरथला के टकसाली कांग्रेसी नेता अरुण जलोटा को कांग्रेस सेवा दल की ओर से पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा निस्वार्थ भाव से की गई सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानित किया गया,

प्रेस के नाम जारी अपने वक्तव्य में पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष सुभाष भार्गव ने बताया कि प्रदेश में आने वाले समय में रवि मिलन एवं अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों में और तेजी लाई जाएगी तथा शहर के साथ-साथ गांवों में भी जाकर चौपाल लगाकर पार्टी की विचारधारा के साथ चलने वाले कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं वह नेताओं को सम्मानित किया जाएगा,

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक कस्बे हल्के या जिले तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि पूरे प्रदेश भर में प्रत्येक हल्के में यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, 

इसके साथ ही भार्गव ने कहा कि पंजाब में होने वाले आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों के मध्य नजर पार्टी हाई कमान पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए तत्पर है इसीलिए पार्टी हाई कमान का स्पष्ट संदेश है की जो कार्यकर्ता अवसरवादी तथा पार्टी के पुराने टकसाली कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने और स्वयं को पार्टी से बड़ा समझने वाले नेताओं के कारण थक हार कर घर बैठ गए थे उन कार्यकर्ताओं को अब पार्टी हाई कमान आगे लाने के लिए कमर कर चुकी है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी श्रीनिवास सहित तमाम आलाकमान का यह मानना है की संगठन से सत्ता तक पहुंचने का रास्ता तय होता है इसलिए नेता नहीं संगठन सर्वोपरि है क्योंकि संगठन के कार्यकर्ता मिलकर ही नेता पैदा करते हैं पार्टी हाई कमान की नजर में संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण स्थान रखता है,

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के महासचिव दर्शन सिंह चीमा,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश मेहरा, प्रदेश कांग्रेस सेवा दल पर्यावरण समिति के कन्वीनर डॉक्टर जागीर सिंह लालका, प्रदेश सचिव दीपक नागर, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय खन्ना, जिला महासचिव अशोक पासी, ब्लॉक उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे,

News Disclaimer:The news, articles and other materials published by Nazarana Times are based on the opinions of our reporters and writers. The institution is not responsible for the facts and names given in them and the institution does not necessarily agree with them.