Nazrana Times

हिंदी

शेफाली जरीवाला की मौत एंटी एजिंग इंजेक्शन से? पराग त्यागी ने तोड़ी चुप्पी, रतन टाटा का दे डाला उदाहरण.

14 May, 2026 01:24 PM

ग्लैमर इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की असमय मौत ने सबको हिलाकर रख दिया था। उनके निधन के बाद से इस बात की चर्चा खूब हुई थी कि शेफाली की मौत एंटी एजिंग इंजेक्शंस की वजह से हुई है। अब करीब एक साल बाद उनके हसबैंड पराग त्यागी ने एंटी एजिंग इंजेक्शन को लेकर चुप्पी तोड़ी है। इसी के साथ उन्होंने सनातन धर्म को लेकर भी कुछ बातें कही हैं।
पराग त्यागी ने पत्नी शेफाली जरीवाला के निधन से जुड़ी अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए सोशल मीडिया पर फैले विचित्र दावों को खारिज कर दिया है। हाल ही में उन्होंने 'फिल्मीज्ञान'उन्होंने आगे कहा, ‘हम चाइनीज खाते थे, नूडल्स खाते थे, आइसक्रीम खाते थे। भूख न लगने वाले इंजेक्शन की जरूरत ही क्या थी?’

इसके अलावा उन्होंने एक अन्य अफवाह कि 'शेफाली एंटी-एजिंग इंजेक्शन का इस्तेमाल करती हैं' पर रिएक्ट करते हुए व्यंग्यात्मक रूप से कहा, 'प्लीज मुझे भी बता दो। अगर जवान रहने का इंजेक्शन होता तो सब ले लेते। माता-पिता को भी लगवा देते हैं।' 
उन्होंने अपनी बात को विस्तार से बताते हुए कहा, 'अगर ऐसा होता तो रतन टाटा जी भी आज जिंदा होते।' पराग ने स्वीकार किया कि हालांकि लोग ऑनलाइन तरह-तरह की अटकलें लगाते रहते हैं, लेकिन अब उन्होंने इस स्थिति को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा, 'जब आना होता है तो आना होता है। आप इसे कंट्रोल नहीं कर सकते।'
इसके अलावा पराग अब हरि ओम ओटीटी के एडवाइजरी बोर्ड में शामिल हो गए हैं। यह ऐप पौराणिक शो, लाइव मंदिर दर्शन, भजन, और बच्चों के लिए एनिमेटेड पौराणिक कहानियों की एक विस्तृत सीरीज प्रदान करता है। एक्टर ने आईएएनएस के साथ बातचीत में इस नए सफर की शुरुआत करते हुए प्लेटफॉर्म के फाउंडर विभु अग्रवाल के विजन की सराहना की। उन्होंने बताया, 'हरि ओम ऐप सनातन संस्कृति को सकारात्मक और सार्थक तरीके से दुनिया के सामने पेश करने का एक माध्यम है। अक्सर लोग सनातन को केवल धर्म मान लेते हैं, जबकि वास्तव में यह जीवन जीने का एक तरीका है।'

Posted By: GURBHEJ SINGH ANANDPURI

Latest News