वार्ता के लिए पाकिस्तान को प्राथमिकता, इस्लामाबाद पर जताया भरोसा
इस्लामाबाद! नज़राना टाइम्स!
पाकिस्तान में ईरान के राजदूत रेज़ा अमीरी मोग़दाम ने कहा कि ईरान चाहता है कि वार्ता इस्लामाबाद में हो, क्योंकि पाकिस्तान की मध्यस्थ की भूमिका पर उसे गहरा भरोसा है।
इस्लामाबाद स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ रीजनल स्टडीज़ में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि बातचीत “सिर्फ पाकिस्तान में ही होगी,” और साथ ही अमेरिका पर अविश्वास भी जताया।
उन्होंने पाकिस्तान के नेतृत्व की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख की मध्यस्थता कोशिशों को “सराहनीय” बताया और दोनों पक्षों के बीच संवाद को बढ़ावा देने में इस्लामाबाद की बढ़ती कूटनीतिक भूमिका को रेखांकित किया।
Posted By: Ali Imran Chattha