अराफात मिन्हास ने रचा इतिहास, एक ही वनडे में अर्धशतक और 6 विकेट लेने वाले तीसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी बने
रावलपिंडी (नजराना टाइम्स) अली इमरान चठ्ठापाकिस्तान के उभरते ऑलराउंडर अराफात मिन्हास ने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह एक ही वनडे मैच में अर्धशतक लगाने और कम से कम पांच विकेट लेने वाले पाकिस्तान के तीसरे पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं। 21 वर्षीय मिन्हास ने मंगलवार को रावलपिंडी में इंग्लैंड के खिलाफ 58 गेंदों पर 59 रन बनाए और इसके बाद 40 रन देकर छह विकेट हासिल किए।...