वरिष्ठ प्रेस रिपोर्टर, वरिष्ठ अधिवक्ता व आर्किटेक्ट सुकेत गुप्ता को अज्ञात नंबरों से लगातार कॉल, परिचितों से पैसों की मांग
पत्नी को भी आईं संदिग्ध कॉल्स, मोबाइल पर पहुंच रहे सैकड़ों OTP — मामले को लेकर बढ़ी चिंता
कपूरथला, 16 सितंबर — गौरव मड़िया
सीनियर प्रेस रिपोर्टर, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं आर्किटेक्ट सुकेत गुप्ता को पिछले कुछ दिनों से अज्ञात मोबाइल नंबरों से लगातार कॉल्स आने का मामला सामने आया है। मामला उस समय और गंभीर हो गया जब आज सुबह उनकी पत्नी के मोबाइल पर भी अज्ञात नंबरों से लगातार कॉल्स आने लगीं।
मिली जानकारी के अनुसार, सुकेत गुप्ता के मित्रों, रिश्तेदारों एवं परिचित सज्जनों को कथित तौर पर उनके नंबर से कॉल्स की जा रही हैं और उनसे पैसों की मांग की जा रही है। इतना ही नहीं, सुकेत गुप्ता के मोबाइल फोन पर बड़ी संख्या में OTP आने से भी मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
लगातार आ रही अज्ञात कॉल्स, परिचितों से पैसों की मांग और मोबाइल पर पहुंच रहे सैकड़ों OTP को लेकर सुकेत गुप्ता एवं उनके परिवार में चिंता का माहौल है। खास बात यह है कि यदि किसी व्यक्ति के मोबाइल नंबर से उसके मित्रों और रिश्तेदारों को कॉल कर पैसे मांगे जा रहे हैं, तो यह साइबर सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला हो सकता है।
परिवार एवं परिचितों की ओर से इस पूरे मामले की गहन जांच की मांग की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर इन कॉल्स के पीछे कौन है और सुकेत गुप्ता के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किस तरीके से किया जा रहा है।
फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या किसी ने मोबाइल नंबर की तकनीकी रूप से दुरुपयोग करने की कोशिश की है, क्या किसी तरह की साइबर धोखाधड़ी की तैयारी है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है—इन सभी पहलुओं का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
सुकेत गुप्ता ने अपने मित्रों, रिश्तेदारों और परिचितों से अपील की है कि उनके नाम अथवा नंबर से यदि किसी प्रकार की पैसों की मांग वाली कॉल आए तो बिना पुष्टि किए किसी को भी पैसे न भेजें और संदिग्ध कॉल अथवा संदेश की जानकारी तुरंत संबंधित व्यक्ति को दें। इस संबंधी सुकेत गुप्ता ने प्रेस को बताया कि करीब एक महीना पहला उनके दफ्तर की कोई अंजान व्यक्ति फोटो खींच रहे थे जिनकी शिकायत एस एस पी को दे दी गई थी फिर उनके कर्मचारी प्रिंस का मोबाइल हैक किया गया जिसमें हैकर्स ने उनके कर्मचारी प्रिंस को गालियाँ निकालनी शुरू कर दी जब सुकेत गुप्ता ने बात की तब भी वो लोग गाली गलौच पर उत्तर आये फिर कुछ दिनों से उन्हीं हैकर्स ने सुकेत गुप्ता व उनकी धर्म पत्नी का मोबाइल भी हैक कर लिया और गालिया निकालनी शुरू कर दी जिसकी शिकायत एस एस पी को दे दी गई है जब साइबर क्राइम की टीम ने फोन किए तो दोषियों ने पुलिस के साथ भी ठीक व्यवहार नहीं किया ट्रेस करने पर फोन नंबर मुस्लिम व्यक्तियों के नाम पर है और नई दिल्ली व आस पास की लोकेशन दिख रही है जिला पुलिस ने मुस्तैद होकर हैकर्स को पकड़ने के लिए रणनीति बना रहे है पुलिस का दावा है जल्द ही दोषी कपूरथला पुलिस के हाथ में होंगे
Posted By: Gaurav Maria