कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत धीर ने रिलीज़ किए Digital Media Association के आईडी कार्ड व व्हीकल स्टिकर

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत धीर ने रिलीज़ किए Digital Media Association के आईडी कार्ड व व्हीकल स्टिकर

मंत्री और मेयर बोले : मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ होगी DMA की बैठक, जल्द हल होंगी पत्रकारों की सभी समस्याएं

जालंधर 14 जुलाई गौरव मढिया 
जालंधर की सुप्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) के प्रधान अमन बग्गा की अध्यक्षता में 100 से ज्यादा पत्रकारों की एक विशेष बैठक सर्किट हाउस में आयोजित की गई। 
इस मौके मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत धीर का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तथा स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं, उनके साथ आप नेता सौरव सेठ और कीमती भगत भी बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में एसोसिएशन के पैट्रन प्रदीप वर्मा और स्क्रीनिंग कमेटी के हेड गुरप्रीत संधू ने मंच संचालन की जिम्मेदारी निभाई।


*वहीं, इस बैठक में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) के चेयरमैन अजीत सिंह बुलंद, जनरल सेक्रेटरी जसविंदर सिंह आजाद, एडवाइजर रविंदर शर्मा, एडवाइजर अमित कुमार गुप्ता, सीनियर उपप्रधान महावीर सेठ तथा उपप्रधान योगेश सूरी ने पत्रकारों की समस्याओं को लेकर गंभीरता से अपने विचार व्यक्त किए।* साथ ही उन्होंने सभी पत्रकारों को पूरा भरोसा भी दिलाया कि पत्रकारों के हकों की लड़ाई के लिए वह सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा खड़े रहेंगे।
उनके साथ-साथ विभिन्न मुद्दों पर सीनियर उपप्रधान अमरप्रीत सिंह, सुमेश शर्मा, नीतू कपूर, पीआरओ धर्मेंद्र सोंधी, कैशियर वरुण गुप्ता, सेक्रेटरी मोहित सेखड़ी, अंकित भास्कर, केवल कृष्ण, उपप्रधान संदीप वर्मा, कैंट इंचार्ज हरचरण सिंह चावला, संयुक्त सचिव करणबीर, नितिन कौड़ा, योगेश कत्याल, सुखविंदर लक्की, रविंदर किट्टी, जतिन बब्बर, साहिल अरोड़ा, लीगल सेल से एडवोकेट हितेश सूरी, राकेश भास्कर तथा संदीप बंसल समेत कई पत्रकारों ने अपने विचार रखे।
 मौके श्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत धीर ने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (रजि.) के सदस्यों के लिए मेंबरशिप आईडी कार्ड और व्हीकल स्टिकर को अपने कर-कमलों द्वारा रिलीज़ करते हुए पत्रकारों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं तथा DMA द्वारा अब तक किए गए समाजसेवा के कार्यों की खूब सराहना की। इस अवसर पर बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों ने डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को आ रही विभिन्न प्रकार की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया तथा इन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की।

इस मौके श्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत धीर ने पत्रकारों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि एसोसिएशन की मांगों को मुख्यमंत्री के ध्यान में लाकर शीघ्र ही सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री और पंजाब सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करवाकर पत्रकारों की समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम DMA से जुड़े सभी पत्रकारों को विश्वास दिलाते हैं कि सरकार हमेशा पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।

इस मौके जसविंदर सिंह आजाद, प्रदीप वर्मा, सुमेश शर्मा, धर्मेंद्र सोंधी और गुरप्रीत सिंह संधू ने कहा कि पंजाब भर के सभी जिलों के पत्रकारों से हमारी अपील है कि अपने मान-सम्मान और अधिकारों की लड़ाई के लिए डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के परिवार का जल्द से जल्द सदस्य बनें। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रधान अमन बग्गा एवं चेयरमैन अजीत सिंह बुलंद के प्रयासों से डिजिटल मीडिया से जुड़े वरिष्ठ पत्रकारों की 11 सदस्यीय कमेटी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों को लेकर मांग-पत्र सौंपेगी।

इस अवसर पर अजय मल्होत्रा, अर्शदीप सिंह कालड़ा, अनुराग कोंडल, सन्नी, पवन कुमार, दीपक कुमार, अवतार सिंह, सुशील शर्मा, रंजन कुमार, नरेंद्र कश्यप, जयदीप, सोनू, अशोक भगत, जीवन भास्कर, बसंत, राकेश चावला, मनीष भट्टी, सन्नी कुमार, सोड्डी, राजकुमारी, विजय अट्वाल, ज्योति बब्बर, संजीव वर्मा, संजीव कपूर, रामपाल, रजीत भास्कर, विक्रम विक्की, दविंद्र कुमार तथा रघुवंत सिंह सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

News Disclaimer:The news, articles and other materials published by Nazarana Times are based on the opinions of our reporters and writers. The institution is not responsible for the facts and names given in them and the institution does not necessarily agree with them.